Khallari Ropeway Accident: नवरात्रि के चौथे दिन बड़ा हादसा, मंदिर से लौटते समय गिरा रोप वे, 5 से 6 लोग थे सवार, मची अफरातफरी
Khallari Ropeway Accident: छत्तीसगढ़ के खल्लारी इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जब मंदिर से लौटते समय रोप वे अचानक गिर गया।
MAHASAMUND NEWS/ image soruce: IBC24
- महासमुंद- खल्लारी में बड़ा हादसा
- मंदिर से लौटते समय रोप वे गिरा
- रोप वे में 5 से 6 लोग सवार थे
Khallari Ropeway Accident: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के खल्लारी इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जब मंदिर से लौटते समय रोप वे अचानक गिर गया। रोप वे में 5 से 6 लोग सवार थे। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। खल्लारी थानाक्षेत्र की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
महासमुंद के खल्लारी में बड़ा हादसा, मंदिर से लौटते समय रोपवे गिरा https://t.co/zTjcfe16sD
— IBC24 News (@IBC24News) March 22, 2026
ऐसे हुआ हादसा
Mahasamund Khallari Mandir Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला महासमुंद जिले के खल्लारी थानाक्षेत्र का है। आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे थे। इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: अफसर का सुसाइड.. मंत्री पर गिरी गाज! पंजाब में गरमाई सियासत, आखिर किसने किया अधिकारी को जान देने पर मजबूर?
- Sanjay Dutt Liquor Brand : धुरंधर की सफलता के बीच संजय दत्त को हाई कोर्ट से मिला तगड़ा झटका! अगले 48 घंटे में करना होगा ये काम
- शह मात The Big Debate: काली पट्टी के साथ जश्न, मजहबी एजेंडे पर प्रश्न!… ईद के दिन दी गई खामेनेई को श्रद्धांजलि, मुस्लिमों के लिए देश बड़ा या मजहब?

Facebook


