CG Police Latest News: छत्तीसगढ़ पुलिस के कब्जे में 8 करोड़ 62 लाख का गांजा.. धरपकड़ से बचने अपनाया था ये तरीका.. तस्करों के कारनामें जानकर रह जायेंगे हैरान

CG Police Latest News: छत्तीसगढ़ पुलिस के कब्जे में 8 करोड़ 62 लाख का गांजा.. धरपकड़ से बचने अपनाया था ये तरीका.. तस्करों के कारनामें जानकर रह जायेंगे हैरान

mahasamund ganja jabt news

Modified Date: March 3, 2024 / 02:08 pm IST
Published Date: March 3, 2024 2:08 pm IST

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुलिस ने नियमित जाँच के दौरान एक ट्रक से एक या दो नहीं बल्कि 8 करोड़ 62 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया हैं। मामले में दो तसकरों को भी हिरासत में लिया गया हैं। उनके पास से दो मोबाइल 20 हजार एवं 1500 रुपये नकदी जब्त किया गया। जब्त गांजे की कुल मात्रा 17 क्विंटल 25 किलोग्राम आंकी गई हैं।

इस बारें में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि रविवार को टीम को मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर सिंघोडा थाना व साइबर सेल की टीम अलर्ट थी और ओडिशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक एमएच 21 एचबी 5855 को रोका गया। ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे, जिससे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दे रहे थे। पुलिस को संदेह होने पर ट्रक की तलाशी ली। पीछे तलाशी के दौरान टीम को खाली कैरेट मिला, जिसे हटाकर देखा तो होश उड़ गए। कैरेट के नीचे 50 बोरियां मिली, जिसके अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे 862 पैकेट गांजा मिला। इसे जिले में अबतक की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।

Read More: BJP Sanket Mishra News: पीएम मोदी ने अपने सबसे खास पूर्व IAS अफसर को दिया वफादारी का इनाम.. बेटा लड़ेगा इस सीट से लोकसभा चुनाव

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित जिला जालना महाराष्ट्र के रहने वाले है। तस्कर बरगढ़ ओडिशा से गांजा की तस्करी कर जालना महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown