Reported By: Neeraj Kumar Sharma
,MLA Rohit Sahu News/Image Credit: Rohit Sahu X Handle
MLA Rohit Sahu News: राजिम: ग्राम पंचायत भेंडरी में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान विधायक रोहित साहू का सख्त अंदाज़ देखने को मिला। हितग्राहियों को समय पर चांवल नहीं मिलने की शिकायत पर विधायक ने खाद्य विभाग की निरीक्षक सोनाली ठाकुर को जमकर फटकार लगाई।
विधायक रोहित साहू ने साफ कहा कि, गरीबों के हक में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (MLA Rohit Sahu News) उन्होंने चांवल वितरण कर रही समिति को तत्काल निरस्त करने और स्थानीय महिला समूह के माध्यम से पारदर्शी तरीके से वितरण कराने के निर्देश दिए।
MLA Rohit Sahu News: फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम भेंडरी (लोहरसी) में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। (MLA Rohit Sahu News) विधायक ने दो टूक कहा जनता की समस्याओं पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें।
इन्हे भी पढ़ें:-