रायपुर, 25 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा के अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में पांच बैठकें होंगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया, ”छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा का तीसरा सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई को समाप्त होगा। इसमें पांच बैठकें होंगी।’
शर्मा ने बताया कि सत्र के दौरान वित्तीय और शासकीय कार्य किए जाएंगे।
भाषा संजीव जितेंद्र
जितेंद्र