रायपुरः CG Murder News: छत्तीसगढ़ में होली के हुड़दंग के बीच राजधानी रायपुर दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई है। जिले में होली के दिन ही एक के बाद एक तीन हत्याएं हुई है। आरंग और खरोरा के बाद अब बरबंदा गांव में बड़े भाई ने मंझले भाई के साथ मिलकर छोटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि होली के दिन चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला रायपुर के विधानसभा थाना इलाके के बरबंदा गांव का है। यहां का रहने दिनेश विश्वकर्मा पर उसके दो सगे भाई कमलेश और अखिलेश चरित्र पर शंका करता था। नशे में इसी बात को लेकर हुए मामूली विवाद पर कमलेश और अखिलेश ने मिलकार दिनेश की हत्या कर दी।
CG Murder News: आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। (Aarang Crime News) इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पर चाकूओं से हमला किया गया है। मृतक के शरीर पर 20 से ज्यादा चाकूओं के निशान है। इसी तरह की घटना खरोरा के माठगांव से भी सामने आया है।
इन्हे भी पढ़ें:-