बीजापुर: Bijapur Breaking News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की हत्या कर दी। नक्सलियों ने शिक्षादूत का अपहरण किया था और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Bijapur Breaking News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गंगालुर थाना इलाके का है। नक्सलियों ने तोड़का का निवासी शिक्षादूत का लेंड्रा से अपहरण किया था और अब उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षादूत के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Bijapur Breaking News: आपको बता दें कि, नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। बंद स्कूलों का संचालन फिर से शुरू होने के बाद से नक्सली नाराज चल रहे थे और इसी से बौखलाए नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। नक्सलियों ने अब तक बीजापुर में 5 और सुकमा में 4 शिक्षादूतों की हत्या की है।
शिक्षादूत उन शिक्षकों या कर्मियों को कहा जाता है जिन्हें छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद स्कूलों को पुनः संचालित करने और शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए नियुक्त किया है।
नक्सलियों ने कितने शिक्षादूत की हत्या की है?
अब तक नक्सलियों ने कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या की है, जिनमें से 5 बीजापुर और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं।
इस बार किस शिक्षादूत की हत्या हुई है?
इस बार गंगालुर थाना इलाके के तोड़का निवासी एक शिक्षादूत की हत्या नक्सलियों ने अपहरण के बाद की है।
नक्सली शिक्षादूतों को क्यों निशाना बना रहे हैं?
बंद स्कूलों को फिर से खोलने और शिक्षा व्यवस्था सुधारने से नक्सली नाराज हैं। इसी नाराजगी में वे शिक्षादूतों को निशाना बना रहे हैं।
शिक्षादूत की हत्या के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।