नवनिर्मित इंटर स्टेट बस टर्मिनल में गुमटी संचालकों को जगह देने के नाम पर हो रहा बंदरबांट, जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि उठा रहे फायदा

जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि उठा रहे फायदा! Officers and Public Representative Misuse power for Allotment Shop in ISBT Raipur

नवनिर्मित इंटर स्टेट बस टर्मिनल में गुमटी संचालकों को जगह देने के नाम पर हो रहा बंदरबांट, जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि उठा रहे फायदा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 1, 2022 11:38 pm IST

रायपुर: Representative Misuse power नवनिर्मित इंटर स्टेट बस टर्मिनल में पंडरी बस स्टैंड से विस्थापित किए गए गुमटी संचालकों को जगह देने के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि बंदरबांट कर रहे हैं। पंडरी बस स्टैंड को बंद करने के साथ ही वहां दशकों से व्यापार करने वाले 104 व्यापारियों को ISBT में शिफ्ट किया गया है, लेकिन यहां व्यापार के लिए जगह देने में अधिकारी और निगम के जनप्रतिनिधि पक्षपात कर रहे हैं।

Read More: मन्नू नूरेटी को नक्सली मानने पुलिस ने नक्सली मानने से किया इंकार, 23 जनवरी को मारा गया था मुठभेड़ में

Representative Misuse power यहां लॉटरी सिस्टम से जगह का आवंटन करने की बजाए रसूख और पहुंच के आधार पर व्यापारियों को अच्छी लोकेशन दी जा रही है। कमजोर और गरीब गुमठी संचालकों पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर की अहम बैठक, इन नेताओं को दी अलग-अलग जिम्मेदारी

गुमटी संचालकों का कहना है की उनकी बोहनी तक नहीं हो रही है। नेताओं और अधिकारियों के करीबियों को बिना लॉटरी के सामने की जगह अलॉट कर दी गई है। पीड़ित दुकानदारों ने लॉटरी से दुकानों के आवंटन की मांग की है। वहीं, अधिकारी ISBT प्रभारी से बात कर लॉटरी सिस्टम कराने की बात कह रहे हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में बिना पार्किंग मकान बनाना पड़ेगा महंगा, देनी होगी मोटी रकम, भूपेश कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"