छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Ads

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

  •  
  • Publish Date - August 27, 2023 / 08:14 PM IST,
    Updated On - August 27, 2023 / 08:14 PM IST

धमतरी, 27 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मारा गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ अपराह्न करीब दो बजे बोराई पुलिस थाना क्षेत्र के कारीपानी गांव के पास एक जंगल में हुई, जब गरियाबंद जिले से पुलिस की एक टीम अंतर-जिला सीमा पर तलाशी अभियान पर निकली थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद, घटनास्थल से ‘वर्दी’ पहने एक नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया।

अधिकारी ने कहा कि मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आस-पास के इलाकों में अभी भी तलाश अभियान जारी है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश