छत्तीसगढ़: धान कटवाने तहसीलदार और पुलिस को आना पड़ा महिला के खेत तक, जानिए क्या है माजरा?

छत्तीसगढ़ में महिला का धान कटवाने आना पड़ा तहसीलदार और पुलिस को! Paddy harvesting in presence of Tehsildar and police personnel

छत्तीसगढ़: धान कटवाने तहसीलदार और पुलिस को आना पड़ा महिला के खेत तक, जानिए क्या है माजरा?
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: January 8, 2022 3:39 pm IST

कांकेर: Paddy harvesting प्रदेश में धान खरीदी शुरू हुए एक माह से अधिक समय हो चुके है, लेकिन शहर से सटे मालगांव में एक बुजुर्ग महिला पारवारिक विवाद के कारण जनवरी माह तक अपने खेत में धान कटाई नहीं कर पाई थी। मामला जैसे ही कलेक्टर चन्दन कुमार के संज्ञान में आया उन्होंने प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर भेज बुजुर्ग महिला के खेत की धान कटाई के निर्देश दिए है।

Read More: मुख्यमंत्री चन्नी की पत्नी, बेटा और बहू निकले कोरोना संक्रमित.. आइसोलेशन पर हैं सभी

Paddy harvesting दरअसल पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। बुजुर्ग महिला सुखबत्ति सिन्हा के पति की मौत 3 साल पहले हो गई थी, जिसके बाद से खेत के बंटवारे को लेकर सुखबत्ति का देवर उसे परेशान कर रहा था। धान लगाने के दौरान भी सुखबति और उसके बेटों को सुखबति के देवर लक्ष्मण ने परेशान किया था। अब जब बात नवम्बर माह में धान कटाई की आई तो लक्ष्मण सिन्हा और उसके परिवार ने सुखबत्ति और उसके बेटो से मारपीट कर दी। मामला थाना तक भी पहुचा था, लेकिन खेत मे धान कटाई नहीं हो पाई। परेशान होकर सुखबत्ति ने कलेक्टर चन्दन कुमार से मामले की शिकायत की, जिसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में खेत सुखबति का ही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को पुलिस सुरक्षा में महिला के खेत की धान कटाई करवाने के निर्देश दिये। आज सुबह तहसीलदार आनन्द नेताम पुलिस जवानों के साथ महिला के खेत पर पहुंचे और धान कटाई शुरू करवाई गई है। तहसीलदार आनन्द नेताम ने बताया कि धान खरीदी शुरू हुए काफी दिन हो चुके है, ऐसे में महिला के पास पंजीयन होने पर उनका धान भी बिकवाया जाएगा ताकि उन्हें दिक्कते न हों।

Read More: रेलवे स्टेशन पर भी बनवा सकते हैं Aadhaar और PAN Card, यहां शुरू हुई यह सर्विस 

2004 में हुआ था बंटवारा

बुजुर्ग महिला के बेटे विष्णु सिन्हा ने बताया कि 2004 में खेतों का बंटवारा हो गया था, जिसमे 1.80 एकड़ खेत उनके हिस्से में था। लेकिन ऑनलाइन रिकार्ड में त्रुटि के कारण यह खेत उसके चाचा के हिस्से में दिख रहा था, जिसकी शिकायत उन्होने तहसीलदार से की थी। रिकॉर्ड में सुधार भी हो गया था, लेकिन उसके चाचा मानने की तैयार नहीं थे, जिसके कारण ही यह पूरा विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुच गया और अब प्रशासन की मौजूदगी में धान कटाई करवानी पड़ रही है।

Read More: इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा..30 की उम्र में संन्यास का किया ऐलान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"