इस शहर में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस, 10 साल से चल रही है कवायद

इस शहर में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस, 10 साल से चल रही है कवायद

इस शहर  में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस, 10 साल से चल रही है  कवायद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 23, 2019 7:50 am IST

जगदलपुर । रायपुर के बाद अब जल्द ही बस्तर में पासपोर्ट दफ्तर खुलने वाला है। लंबे समय से बस्तर के लोगों की मांग रही है कि उनके संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट ऑफिस खोला जाए। बस्तर में दो मौके ऐसे आए जब पासपोर्ट दफ्तर के लिए स्थल चयन किया गया, लेकिन यह दफ्तर नहीं खुल पाया । जगदलपुर में 10 सालों की लंबी कवायद के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस जल्द ही शुरू होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है । पासपोर्ट ऑफिस बनने के बाद संपूर्ण क्षेत्र के लिए सुविधा हासिल हो जाएगी ।

ये भी पढ़ें- घर में मिली लापता डिंपल की ताबीज,पुलिस को परिजनों पर शक, बरगद के नीचे तांत्रिक क्रिया

बस्तर और आसपास के इलाके से लोगों को 500 किलोमीटर तक का सफर तय करके रायपुर पासपोर्ट बनवाने के लिए आना पड़ता है। लंबी कतारें और कठिन पासपोर्ट के लिए कई चरणों के परीक्षण की वजह से लोगों को काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। जगदलपुर में पासपोर्ट ऑफिस खुल जाने से लोगों के समय और पैसे की बचत होगी।


लेखक के बारे में