CG Politics News/ image source: deepak baij X
CG Politics News: रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का आरोप है कि डबल इंजन सरकार की आड़ में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को ATM समझ लिया है। पीसीसी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया कि, आबकारी विभाग में मैनपावर की सप्लाई के 300 करोड़ के टेंडर में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। (CG Politics News) टेंडर में 148 कंपनियो ने भाग लिया, 2 कंपनियों को चुना गया- SIS कैश सर्विसेस लिमिटेड और डस्टर टोटल सॉल्यूशन सर्विसेस प्रा. लि. जिनका मालिक एक ही है, और वो हैं गुजरात से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव। जबकि टेंडर शर्तों मे साफ-साफ लिखा है कि एक मालिक की दो कंपनियां नहीं हो सकती। बैज ने चैलेंज करते हुए पूछा कि क्या अब ED, EOW, या CBI इस गंभीर भ्रष्टाचार की जांच करेगी?
बैज के आरोप पर मोर्चा संभाला प्रदेश सरकार के युवा मंत्रियों ने- मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तंज कसते (CG Politics News) हुए कहा कि बैज पिछली भूपेश सरकार के दौर के ATM को दिमाग से निकाल नहीं पा रहे। सब जानते हैं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश 10 जनपद का ATM बनकर रह गया था।
आरोप-सफाई फिर प्रति आरोप ये सब अपनी जगह है। (CG Politics News) मूल सवाल ये है कि क्या वाकई प्रदेश के हक का पैसा पार्टियों को भेजा जा रहा है? सुशासन और डबल इंजन वाले विकास पर विपक्ष के सवाल कितने जायज हैं ? क्या विपक्ष इसके साक्ष्य भी सामने लाएगा ?
इन्हे भी पढ़ें:-