Pendra Lightning Strike: बारिश के दिनों में हो जाइए सावधान! छत्तीसगढ़ में मौत बनकर गिरी बिजली, कथा सुनकर लौट रहे दोस्तों की दर्दनाक मौत
Pendra Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आकाशीय बिजली ने दो की जान ले ली, जबकि एक अन्य किशोरी घायल हो गई।
Pendra Lightning Strike/Image: AI Generated
- अमरकंटक में आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई
- घटना में एक अन्य 17 वर्षीय किशोरी घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है
- तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ
Pendra Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है, आज कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत ज़रूर मिली है। लेकिन इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पेंड्रा जिले के अमरकंटक में आकाशीय बिजली ने दो युवक युवतियों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2 बराती क्षेत्र में शाम लगभग तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक-युवती की मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस जाने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोरी घायल हो गई।
कथा से लौट रहे थे घर, तभी गिरी बिजली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम वार्ड क्रमांक 2 बराती में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के समापन के उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर तीनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब (Pendra Lightning Strike) हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 18 वर्षीय हर्ष टांडिया एवं 17 वर्षीय आरती वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 17 वर्षीय राधा भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हर्ष टांडिया और आरती वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल राधा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आंधी-तूफान के साथ हो रही थी बारिश
स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यहाँ तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी। लगातार आसमानी बिजली (Pendra Lightning Strike) भी चमक रही थी। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है तथा एक किशोरी घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है। मृतकों में 17 वर्षीय आरती वर्मा एवं 18 वर्षीय हर्ष टांडिया शामिल हैं, जबकि 17 वर्षीय राधा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में चल रहा है।
ये भी पढ़ें
- Raipur Love Jihad News: राजधानी में लव जिहाद का मामला, दो बहनों से दरिंदगी करने वाला राजा निकला मुस्तफा, सच सामने आते ही उड़ गए हो
- Raipur Teacher Body found: रायपुर में क्षत-विक्षत हालत में मिली शिक्षक की लाश, मंजर देख कांप गए लोग, हत्या या फिर कुछ और… जांच में जुटी पुलिस
- UP Electricity Bill Hike 2026: भीषण गर्मी के बीच महंगी हुई बिजली, अब हर महीने बढ़कर आएगा बिल, कितना देना होगा अतिरिक्त शुल्क?
- Raipur Woman Dead Body: रायपुर में लाश के साथ इस हाल में मिली महिला, कमरे का नजारा देख दहल उठेगा दिल, इलाके में फैली सनसनी
- Dhirendra Shastri On NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर बागेश्वर बाबा भड़के! छात्रों के लिए फीस माफी की मांग |
- Khargone Arms Factory : khargone में नदी किनारे चल रही थी हथियारों की फैक्ट्री! रेड में Sikligar Gang के 5 सदस्य गिरफ्तार
- Anuppur Tractor Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की हुई मौत, 40 से ज्यादा की हालत गंभीर, सीएम ने जताया शोक

Facebook


