Petrol Diesel Crisis in CG: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की क्या है स्थिति? साय सरकार ने साफ कर दी तस्वीर, प्रदेशवासियों से की ये अपील, जानिए क्या कहा?

Ads

Petrol Diesel Crisis in CG: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की क्या है स्थिति? साय सरकार ने साफ कर दी तस्वीर, प्रदेशवासियों से की ये अपील, जानिए क्या कहा

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 06:46 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 06:47 AM IST

Petrol Diesel Crisis in CG | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है
  • सभी ऑयल डिपो में ईंधन की आपूर्ति लगातार जारी है
  • नागरिकों से अपील कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें

रायपुर: Petrol Diesel Crisis in CG मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल (Petrol and Diesel Stock) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।

Petrol Diesel Crisis in CG मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार द्वारा प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं और ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी एवं संग्रहण से बचने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें। केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें तथा किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आपकी सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था निरंतर सुचारू बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और संयम, सहयोग तथा सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्या छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी है?

नहीं, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति सुचारू है।

क्या ईंधन की कीमतों में बदलाव होगा?

कीमतें वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं, लेकिन वर्तमान में आपूर्ति सामान्य है।

क्या नागरिकों को अतिरिक्त ईंधन संग्रह करना चाहिए?

नहीं, सरकार ने अनावश्यक खरीदारी और संग्रहण से बचने की अपील की है।