Reported By: Suman Pandey
,Petrol Shortage in Raipur | Photo Credit: AI
रायपुर: Petrol Shortage in Raipur इन दिनों देश के कई इलाकों में पेट्रोल की कमी देखने को मिल रही है। जिससे आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भारत पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी देखने को मिली है। जिससे राजधानी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Petrol Shortage in Raipur बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के भारत पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी की वजह से पेट्रोल पंप में में “डिपो से पेट्रोल नहीं मिलने की वजह से स्टॉक नहीं है” का बोर्ड भी लगा दिया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है या फिर दूसरे पंपों की तलाश करनी पड़ रही है।