PM Kisan Yojana 20th Installment: दूर हुई लाखों किसानों की चिंता, आज जारी होगा पीएम-किसान की 20वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

PM Kisan Yojana 20th Installment: दूर हुई लाखों किसानों की चिंता, आज जारी होगा पीएम-किसान की 20वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

PM Kisan Yojana 20th Installment: दूर हुई लाखों किसानों की चिंता, आज जारी होगा पीएम-किसान की 20वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

PM Kisan Yojana 20th Installment | Photo Credit: AI

Modified Date: June 20, 2026 / 07:46 am IST
Published Date: June 20, 2026 7:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को 490.54 करोड़ रुपये
  • वन पट्टाधारी और विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के किसान भी शामिल
  • वैकल्पिक फसलों पर 10-15 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता

रायपुर: PM Kisan Yojana 20th Installment प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त का वितरण शनिवार को किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 52 हजार 477 किसानों के बैंक खातों में 490.54 करोड़ रुपये सीधे अंतरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों को राशि जारी किए जाने के साथ ही राज्य के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक 10 हजार 783.90 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है।

PM Kisan Yojana 20th Installment राज्य सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए पात्र किसानों को अधिकाधिक लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया है। इसी क्रम में 2 लाख 34 हजार वन पट्टाधारी किसानों तथा 32 हजार 500 विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के किसानों को भी योजना से जोड़ा गया है। वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2025-26 में 2 लाख 80 हजार से अधिक नए किसान इस योजना के लाभार्थी बने हैं।

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलें लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तथा अन्य खरीफ फसलों के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत पिछले दो वर्षों में राज्य में 26 हजार 605 किसानों से 53 हजार 718 क्विंटल चना, 1 हजार 949 किसानों से 2 हजार 344 क्विंटल सरसों, 1,210 किसानों से 360 क्विंटल मसूर, 141 किसानों से 87 क्विंटल अरहर तथा 62 किसानों से 148 क्विंटल सोयाबीन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया गया है।

तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल- ऑयलसीड्स के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 18 हाजर 747 हेक्टेयर क्लस्टर एवं 15 हजार 904 हेक्टेयर खंड प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। आगामी वर्ष में इस कार्यक्रम का और विस्तार किया जाएगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्रदेश के 57 हजार 625 किसान 23 हजार 050 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं।

इस अभियान के संचालन में 922 कृषि सखियां और 307 बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान समृद्धि, लाभकारी खेती, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। पीएम-किसान की 20वीं किस्त से लाखों किसानों को खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए समय पर आर्थिक संबल मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।