PM Modi Appeal News/Image Credit: IBC24
PM Modi Appeal News: रायपुर: 4 मई को 5 राज्यों में चुनावी नतीजों के 6 दिन बाद, 10 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक रैली के दौरान कहा कि मुश्किल वक्त में जिम्मेदारी से जीना भी देशभक्ति है, पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि,1 साल तक सोने की खरीदारी से बचें। दलील दी की भारत सोने और तेल-गैस के आयात पर जितना कम से कम विदेशी मुद्रा भंडार खर्च करे उनता बेहतर होगा, (PM Modi Appeal News) लेकिन PM मोदी की अपील विपक्ष को रास नहीं आई। PCC चीफ दीपक बैज ने बयान पर वार करते हुए कहा कि, चुनाव खत्म होते ही मोदी का ये उपदेश नहीं नाकामी का संदेश है, आखिर प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया कि महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा जनता पर फोड़ रही है।
प्रधानमंत्री की सलाह को सरकार की नाकामी बताने की बात को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया। (PM Modi Appeal News) CM विष्णु देव साय ने कहा कि, युद्ध संकट से बने हालात पूरी दुनिया देख और भोग रही है, PM मोदी ने जरूरी और नेक सलाह दी है, अगर इस वक्त इससे बेहतर तरीका या नसीहत कांग्रेस को पता है तो बताएं।
PM Modi Appeal News: वैश्विक हालात से बनी चुनौतियों के बीच PM मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल,गैस और सोने की खरीदी और खपत कम से कम करने की सलाह दी, विपक्ष तंज कस रहा है कि चुनाव खत्म होते मोदी को महंगाई दिखी है, जिसका ठीकरा जनता पर ही फोड़ा जा रहा है। (PM Modi Appeal News) आरोप और वार-पलटवार से अलग सवाल जायज है कि अगर इस वक्त इससे बेहतर कोई विकल्प या हल है तो उसे बताया जाए , इस पर आगे बढ़ा जाए।
इन्हे भी पढ़ें:-