प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशनों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशनों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशनों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया
Modified Date: July 17, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: July 17, 2026 10:02 pm IST

रायपुर, 17 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ में फिर से विकसित किए गए तीन रेलवे स्टेशनों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि ये तीन रेलवे स्टेशन उन 75 आधुनिकीकृत स्टेशनों में शामिल थे, जिन्हें प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने पंजाब में एक कार्यक्रम के दौरान ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जिन तीन स्टेशनों का उद्घाटन किया गया, उनमें दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत सरोना और बालोद, तथा बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा शामिल हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्र में बदलना है। इन स्टेशनों में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, अच्छा बुनियादी ढांचा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, ऊर्जा-बचत करने वाली प्रणाली और स्थानीय कला व संस्कृति को दर्शाने वाली वास्तुकला संबंधी विशेषताएं होंगी।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में