PM Modi In Chhattisgarh : पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, यहां देखें मिनट -टू-मिनट कार्यक्रम

Ads

PM Modi In Chhattisgarh : एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी सुबह 11:45 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रायपुर

  •  
  • Publish Date - September 30, 2023 / 07:07 AM IST,
    Updated On - September 30, 2023 / 07:07 AM IST

PM Modi CG Bilaspur Visit

रायपुर : PM Modi In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है। जहां एक तरफ सत्ता में काबिज कांग्रेस एक बार से छत्तीसगढ़ को अपना बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं 5 साल से विपक्ष में बैठी भाजपा एक बार से सत्ता हासिल करना चाह रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Weather Update Today : विदाई के वक्त भी तांडव मचाएगा मानसून, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने कही ये बात

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

PM Modi In Chhattisgarh : मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11:45 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी दोपहर 1:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा के दिग्गज नेता उकसा स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 2:20 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से बिलापुर जाएंगे। बिलासपुर पहुंचने के बाद पीएम मोदी साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 3:45 बजे तक मंच में रहेंगे और इसके बाद दोपहर 3:50 बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पहुंचने के बाद पीएम मोदी शाम 4:50 से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp