वेलहल्ला कैफे में पुलिस की दबिश, दो युवती और 4 युवक हुक्का पीते पकड़ाए, मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार
Chhattisgarh hindi news: बीती रात शहर के वेलहल्ला कैफे में दबिश देकर मैनेजर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
17 women recovered from basement in raid
बिलासपुर। नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। बीती रात शहर के वेलहल्ला कैफे में दबिश देकर मैनेजर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस जिला सचिव के घर डकैती मामले में आया नया मोड़, अपनी ही पार्टी के नेता पर जताया शक, एसपी से की शिकायत
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन इलाके के वेलहल्ला कैफे में कोरोना नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने बीती रात कार्रवाई की। इस दौरान कैफे में दो युवती और 4 युवक हुक्का पीते रंगे हाथों पकड़ाए।
यह भी पढ़ें: RDA के बाद अब NRDA की भी वित्तीय स्थिति हुई खराब, नहीं चुका पा रहा कर्ज, प्रदेश में गरमाई सियासत
मौके से पुलिस ने मैनेजर को दबोचा है। पुलिस ने हुक्का पॉट, फ्लेवर सहित 20 हजार का माल जब्त किया है। पुलिस पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Facebook


