Priyanka Gandhi On Parivarvad
बिलासपुर: प्रियंका गांधी आज बिलासपुर के प्रवास पर थी। यहाँ उन्होंने पुलिस ग्राउंड में एक आम सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने जिले के सभी विधानसभाओं के अधिकृत उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता का आशीर्वाद हमेशा से गांधी परिवार के तौर पर कांग्रेस को मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस इस बार बेलतरा समेत बिलासपुर, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर और बिल्हा में बड़ी जीत हासिल करते हुए प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
प्रियंका गांधी अपने इस जनसभा मे परिवारवाद के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा ‘जब इंदिरा जी को गोली मारी गई, तो हम दोनों भाई-बहन स्कूल में थे। पिता जी बंगाल दौरे पर थे, मां अस्पताल में थीं। 7 साल बाद मेरे पिता के साथ भी वही हुआ, लेकिन मेरी इस देश में आस्था और देशभक्ति कम नहीं हुई। जब हम अपनी पीढ़ियों की बात करते हैं तो हमारी आलोचना करने वाले परिवारवाद की बात करते हैं। ये परिवारवाद नहीं है, ये देश के प्रति एक भक्ति है- जो टूट नहीं पा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार की कुनितियों से बचाया है। सरकारों का कर्तव्य है जनता को बुनियादी सुविधाएं मिलें। जो घोषणाएं सरकारें लाती हैं उनकी सच्चाई को परखना होगा। धर्म, जाति के आधार पर वोट नहीं देना चाहिए
प्रियंका ने न सिर्फ केंद्र की सरकार को निशाने पर लिया बल्कि राज्य मध्यप्रदेश की सरकार पर भी सियासी हमले किये। उन्होंने कहा छग की पहचान आज पूरे देश में है लेकिन 18 साल से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार को नहीं सूझा, अब लाडली बहना योजना निकाल रहे। मोदी जी की नीतियों में मध्यप्रदेश में क्या हो रहा देखिए, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा। राजनीति में काम करने के लिए नियत होनी चाहिए, लेकिन भाजपा केवल खोखली बातें कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा नेताओं को जिम्मेदार जनता को बनाना है। जनता को नेताओं से हिसाब लेना होगा, नेताओं से वायदों को लेकर पूछना होगा।
प्रियंका गांधी की विशाल और ऐतिहासिक महासभा में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भी शिरकत की। उन्होंने भी विश्वास जताया कि पांच सालो तक उनकी सरकार ने छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति के लिए काम किया है। उनकी सरकार में जहां ग्रामीण जनजीवन में सुधार आया है तो गरीबी भी कम हुई है। छत्तीसगढ़ के परम्परा को संवारने में छत्तीसगढ़ की सरकार कभी पीछे नहीं रही है। सीएम ने कहा कि गौठान, गोधन योजना और रीपा जैसी अनोखी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। बेरोजगारों को रोजगार भत्ता हो या फिर शहरो में अधोसंरचना का विकास सभी दिशा में उनकी सरकर ने कार्य किया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार बेलतरा में भी कांग्रेस की भारी मतों से जीत होगी जबकि बिलासपुर जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस वापसी करेगी।
प्रियंका गांधी के इस दौरे से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वह कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। खासकर महिलाओं को लेकर वह सरकार की तरफ बड़ा ऐलान कर सकती है, और संभवतः हुआ भी ऐसा ही। प्रियंका गाँधी ने ऐलान किया है कि अगर दोबारा प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो प्रदेश में माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू किया जाएगा। इसी तरह 500 रूपए की सब्सिडी भी उन्हें दी जाएगी।
जब इंदिरा जी को गोली मारी गई, तो हम दोनों भाई-बहन स्कूल में थे। पिता जी बंगाल दौरे पर थे, मां अस्पताल में थीं।
7 साल बाद मेरे पिता के साथ भी वही हुआ, लेकिन मेरी इस देश में आस्था और देशभक्ति कम नहीं हुई।
जब हम अपनी पीढ़ियों की बात करते हैं तो हमारी आलोचना करने वाले परिवारवाद की… pic.twitter.com/1WsrHkgCxU
— Congress (@INCIndia) October 30, 2023