Raigarh Sex Racket Busted: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़!.. किराये के मकान में मारा छापा तो इस हालत में मिली तीन लड़किया..

Ads

Raigarh Sex Racket Busted: जिस मकान में यह गतिविधियां चल रही थीं, वह संतोष सोनी नामक युवक का है, जिसे डिंपी उर्फ राहुल इजारदार ने किराए पर लिया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

  • Reported By: Avinash Pathak

    ,
  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 12:39 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 12:39 PM IST

Chhattisgarh Raigarh Sex Racket Busted || Image- Social Media File image

HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा
  • किराये के मकान में पुलिस की छापेमारी
  • पीटा एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: चक्रधर नगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने केलो विहार इलाके में एक मकान पर दबिश देकर पांच लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। (Raigarh Sex Racket Busted) पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में देह व्यापार का अवैध संचालन किया जा रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

दबिश के दौरान मकान के भीतर तीन युवतियां और दो युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने मौके से सभी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर दो युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम यानी पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मकान किराए पर लेकर वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। (Raigarh Sex Racket Busted) स्थानीय लोगों को लंबे समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका थी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजना तैयार किया और छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

किराये पर लिया था मकान

बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह गतिविधियां चल रही थीं, वह संतोष सोनी नामक युवक का है, जिसे डिंपी उर्फ राहुल इजारदार ने किराए पर लिया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कहां हुआ?

रायगढ़ के केलो विहार इलाके में किराये के मकान में पुलिस ने छापा मारा।

Q2. पुलिस ने मौके से किन लोगों को पकड़ा?

पुलिस ने तीन युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया।

Q3. आरोपियों पर कौन सी धाराओं में कार्रवाई हुई?

दो आरोपियों पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम यानी पीटा एक्ट लगाया गया।