HIV Positive Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 50 से अधिक HIV संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में होगी जांच, पिछले 9 साल के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

Ads

HIV Positive Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 50 से अधिक HIV संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में होगी जांच, पिछले 9 साल के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 05:18 PM IST

HIV Positive Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 50 से अधिक HIV संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में होगी जांच, पिछले 9 साल के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ जिले में हाल ही में 57 नए HIV पॉजिटिव मरीजों की पहचान
  • पिछले 9 वर्षों में जिले में कुल 443 HIV संक्रमित मरीज मिले
  • HIV मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था

रायगढ़: HIV Positive Cases in Chhattisgarh एचआईवी संक्रमण से बचने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार शहर से लेकर गांव तक जागरूकता अभियान चला रही है, बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ राज्य तो ऐसे भी है जहां हर साल HIV संक्रमितों के आंकड़े दोगुने हो जाते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सरकार पर्याप्त इंतजाम किए हैं, संक्रमितों को घबराने की जरूरत नहीं है।

57 HIV पॉजिटिव लोगों की पुष्टि

HIV Positive Cases in Chhattisgarh मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ में 57 HIV पॉजिटिव लोगों की पुष्टि हुई है। इतनी भारी संख्या में एचआईवी संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केवल रायगढ़ नहीं पूरे प्रदेश में HIV पीड़ित का पता कर रहे हैं, जो पॉजिटिव होकर निकलेंगे उसने घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। नशीली दवाइयां जो यूथ नशे के रूप में कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस इस दिशा में कार्रवाई भी कर रही है। समाज और परिवार के लोगों को भी इस पर जागरूक होना पड़ेगा।

9 सालों में जिले में 443 मरीज

बताया जा रहा है कि पिछले 9 सालों में जिले में 443 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें 35 नाबालिग, 22 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। साल 2017 से 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि जिले में अब तक 443 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 30 से अधिक नाबालिग, 22 गर्भवती महिलाएं, 120 से अधिक नवयुवा और 250 से अधिक 25 से अधिक उम्र के महिला और पुरुष शामिल हैं, जिनका इलाज रायगढ़ के केजीएच एआरटी सेंटर में चल रहा है।

2017 से अब कितने संक्रमित

2017- 40 केस
2018- 28 केस
2019- 35 केस
2020- 23 केस
2021- 28 केस
2022- 48 केस
2023- 69 केस
2024- 76 केस
2024-25 (6 माह): 76 केस

ये भी पढ़ें

रायगढ़ में कितने नए HIV संक्रमित मरीज मिले हैं?

रायगढ़ जिले में हाल ही में 57 HIV पॉजिटिव लोगों की पुष्टि हुई है।

पिछले 9 वर्षों में रायगढ़ में कुल कितने HIV मरीज मिले हैं?

साल 2017 से 2025 तक जिले में कुल 443 HIV पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

संक्रमितों में कौन-कौन शामिल हैं?

आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों में 35 नाबालिग, 22 गर्भवती महिलाएं, 120 से अधिक युवा और 250 से अधिक वयस्क महिला-पुरुष शामिल हैं।

HIV मरीजों का इलाज कहां चल रहा है?

HIV संक्रमित मरीजों का उपचार रायगढ़ के KGH ART सेंटर में किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले पर क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार HIV मरीजों की पहचान और उपचार के लिए लगातार काम कर रही है तथा पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।