Latest News: इस निगम की भाजपा पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश.. सामने आई ये चौंकाने वाली वजह, आप भी जानें

Raigarh parshad attempted suicide: रायगढ़ में भाजपा पार्षद नेहा देवांगन ने फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की, इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर।

Latest News: इस निगम की भाजपा पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश.. सामने आई ये चौंकाने वाली वजह, आप भी जानें

Raigarh parshad attempted suicide || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 12, 2026 / 05:00 pm IST
Published Date: March 12, 2026 4:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ पार्षद नेहा देवांगन ने फिनायल पिया
  • पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह
  • अस्पताल में इलाज के बाद हालत स्थिर

रायगढ़: नगर निगम वार्ड क्रमांक दो क़ी महिला पार्षद नेहा देवांगन की सुसाइड की कोशिश से हड़कंप मच गया है। उन्होंने घर में रखे फिनायल का सेवन कर लिया है। (Raigarh parshad attempted suicide) नेहा देवांगन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया था, हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताई जा रही है ये वजह

इस पूरे मामले को लेकर सूत्रों ने बताया है कि, नेहा देवांगन ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया है। बहरहाल मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही नेहा और उनके परिजनों से पुलिस इस प्रकरण पर पूछताछ कर सकती है। (Raigarh parshad attempted suicide) बता दें कि, नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद हैं। वह भाजपा संगठन में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown