ED Indore Action London : PNB और SBI के 307 करोड़ डकारने वालों का लंदन कनेक्शन एक्सपोज, सात समंदर पार जाकर ED ने की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में Enforcement Directorate ने बड़ी कार्रवाई करते हुए London में 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। जांच में सामने आया कि फर्जी कंपनियों के जरिए बैंक लोन की रकम विदेश भेजकर निवेश किया गया था।

ED Indore Action London : PNB और SBI के 307 करोड़ डकारने वालों का लंदन कनेक्शन एक्सपोज, सात समंदर पार जाकर ED ने की बड़ी कार्रवाई

ED Indore Action London / Image Source : AI

Modified Date: March 25, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: March 25, 2026 10:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ED इंदौर ने लंदन में 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की
  • दो कंपनियों पर 307 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप
  • PNB और SBI से करोड़ों रुपये की ठगी सामने आई

इंदौर : ED Indore Action London मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) इंदौर की टीम ने बैंक धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की है। ईडी ने लंदन में स्थित 7 करोड़ रुपये से अधिक की एक कीमती संपत्ति को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई है जिन्होंने भारत के बैंकों से करोड़ों रुपये की ठगी की और उस पैसे को डमी कंपनियों के जरिए विदेश भेजकर वहां निवेश कर दिया। सीबीआई (CBI) द्वारा दर्ज दो पुराने मामलों के आधार पर ईडी ने इस मनी लॉन्ड्रिंग के खेल का पर्दाफाश किया है।

सरकारी बैंकों को करीब 307 करोड़ रुपये का चूना

इस पूरे मामले में दो बड़ी कंपनियों और उनके निदेशकों ने मिलकर सरकारी बैंकों को करीब 307 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। Bank Fraud Case Indore  पहले मामले में ‘पाली लॉजिक इंटरनेशनल’ के निदेशक उत्कर्ष त्रिवेदी ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ 57.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। वहीं, दूसरे मामले में ‘न्यू कॉर्प इंटरनेशनल’ के सुनील कुमार त्रिवेदी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ 249.97 करोड़ रुपये की बहुत बड़ी ठगी की।

संपत्ति अटैज कर आगे की कार्यवाई में जुटी ED

इस पूरे जाँच में सामने आया कि इन लोगों ने फर्जी फर्में बनाईं और बैंक से लोन में मिले पैसे को व्यापार में लगाने के बजाय चोरी-छिपे विदेश भेज दिया, जिससे लंदन जैसी जगहों पर महंगी संपत्तियां खरीदी गईं। इस पूरे मामले में ED ने संपत्ति को अटैज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.