Maniyanpilla Raju’s car Accident Video: मशहूर एक्टर ने देर रात बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक से उछलकर दूर जा गिरा युवक, मौके से फरार हो गए अभिनेता

Ads

Maniyanpilla Raju's car Accident Video: मशहूर एक्टर ने देर रात बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक से उछलकर दूर जा गिरा युवक, मौके से फरार हो गए अभिनेता

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 01:49 PM IST

Maniyanpilla Raju's car Accident Video: मशहूर एक्टर ने देर रात बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक से उछलकर दूर जा गिरा युवक / Image: Instagram

HIGHLIGHTS
  • यह घटना गुरुवार, 5 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है
  • अभिनेता की कार ने एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी
  • टक्कर के बाद अभिनेता ने कार रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा लिया

तिरुवनंतपुरम: Maniyanpilla Raju’s car Accident Video प्रदेश की राजधानी से पुलिस ने मलयालम फिल्म अभिनेता मणियनपिल्ला राजू को हिट एंड रन के मामले गिरफ्तार किया है। अभिनेता मणियनपिल्ला राजू ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वो फरार हो गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

युवक को टक्कर मारकर फरार हुए एक्टर

Maniyanpilla Raju’s car Accident Video मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात एक्टर मणियनपिल्ला राजू किसी काम से जा रहे थे, इसी दौरान क्रॉसिंग पर एक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक दूर जा गिरा। वहीं, एक्टर ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाने के बजाए अपनी कार लेकर फरार हो गए। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि वो डर गए थे, जिसके चलते वहां से चले गए। उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी थी और सरेंडर भी कर दिया था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि 5 फरवरी को रात करीब 9.30 बजे एक्टर की कार ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुपहिया वाहन में सवार 20 वर्षीय सूरज और 20 वर्षीय निवेदित कृष्णा गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि अभिनेता राजू ने बाद में म्यूज़ियम पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। राजू ने इस बात की पुष्टि की कि वो ही ड्राइव कर रहे थे और दावा किया कि मोटरसाइकिल उसकी कार से टकराई थी। उन्होंने कहा कि यह CCTV फुटेज में भी दिख रहा है, राजू ने कहा कि डर के मारे उन्होंने कार नहीं रोकी कहा कि वो कैंसर मरीज हैं।

कौन हैं अभिनेता मणियनपिल्ला राजू

मणियनपिल्ला राजू मलयालम फिल्म उद्योग के एक दिग्गज अभिनेता और सफल फिल्म निर्माता हैं। उनका असली नाम सुधीर कुमार है। एक्टर राजू का जन्म 20 अप्रैल 1955, तिरुवनंतपुरम में हुई थी। उन्होंने चेन्नई के अडयार फिल्म संस्थान से अभिनय में डिप्लोमा किया है। मणियनपिल्ला राजू की पहली ‘मोहिनीयाट्टम’थी जो साल 1976 में ​​रिलीज हुई थी। राजू को असली सफलता तब मिली जब 1981 में उनकी फिल्म ‘मणियनपिल्ला राजू’ सुपरहिट हुई। ​इस फिल्म के बाद से उन्हें ‘मणियनपिल्ला राजू’ के नाम से जाना जाने लगा।

ये भी पढ़ें

क्या घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है?

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों युवक (सूरज और निवेदित) गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

क्या अभिनेता मणियनपिल्ला राजू अभी जेल में हैं?

उन्होंने पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। पुलिस उनकी मेडिकल स्थिति और जांच के आधार पर जमानत या रिमांड पर फैसला लेगी।

राजू ने कार क्यों नहीं रोकी?

उन्होंने दावा किया है कि वे कैंसर के मरीज हैं और अचानक हुई दुर्घटना से घबरा गए थे, जिसके कारण उन्होंने कार नहीं रोकी।

क्या सीसीटीवी फुटेज में गलती किसकी है, यह साफ हुआ है?

फुटेज में टक्कर होते हुए तो दिख रही है, लेकिन विस्तृत फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि बाइक या कार में से किसकी रफ्तार अधिक थी या किसने सिग्नल तोड़ा।

मणियनपिल्ला राजू का असली नाम क्या है?

उनका असली नाम सुधीर कुमार है।