CG Weather Update: CG में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में ओलावृष्टि और झमाझम बारिश का अलर्ट, क्या आपकी जगह भी रडार में? य़हां पढ़ें
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
CG WEATHER/ image source: IBC24
- रायपुर प्रदेश में फिर बदल मौसम
- बस्तर संभाग में बारिश और ओले गिरने की संभावना
- 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज
CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव आगामी दिनों में भी जारी रह सकता है और इसका असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। बारिश के चलते वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
CG News: बस्तर संभाग में बारिश और ओले गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में बस्तर संभाग और उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बदलाव एक सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण हो रहा है, जो प्रदेश में लगातार प्रभाव डाल रही है। इसके चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
CG Weather News: 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना
आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस राजधानी रायपुर में दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद
ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया
रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

Facebook


