Chhattisgarh Cabinet Meeting Today : रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12:46 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। यह बजट सत्र के बाद पहली कैबिनेट बैठक होगी, ऐसे में कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में नक्सल समस्या और उससे निपटने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के बजट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए स्वीकृत आवासों पर भी कैबिनेट में विचार किया जा सकता है।
Chhattisgarh Cabinet Meeting Today: बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर भी फैसला लिए जाने की संभावना है। इसके साथ ही, बर्खास्त बीएड शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार कोई बड़ी राहत या सौगात दे सकती है।