CG Congress Leader Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के इस बड़े कांग्रेस नेता को ‘शोकॉज नोटिस’.. पार्टी के संज्ञान में आई यह बात तो पूछा कारण, इतने दिनों में देना होगा जवाब
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी का आरोप है कि उनके फेसबुक पोस्ट से संगठन की छवि धूमिल हुई है।
Chhattisgarh Congress Leader Show Cause Notice || Image- IBC24 News File Image
- कांग्रेस ने अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस भेजा।
- फेसबुक पोस्ट को संगठन विरोधी मानकर कार्रवाई शुरू हुई।
- तीन दिनों में जवाब नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने ही नेता के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। (Chhattisgarh Congress Leader Show Cause Notice) पूरा मामला अनुशासनहीनता से जुड़ा है। पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की तरफ से यह शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
नोटिस पाने वाले कांग्रेस नेता का नाम अरुण मालाकार है। वे पूर्व में कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन पर सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर पार्टी विरोधी पोस्ट साझा करने का आरोप है।
क्या लिखा है नोटिस में?
पार्टी दफ्तर से जारी नोटिस में लिखा है कि, “छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है कि आपके द्वारा अपने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट साझा/प्रचारित की जा रही है, जिससे कांग्रेस संगठन की छवि धूमिल हो रही है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। (Chhattisgarh Congress Leader Show Cause Notice) माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण चाहा है।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
“माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार तत्संबंध में आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है, जिसका लिखित जवाब/स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

इन्हें भी पढ़ें:
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले

Facebook


