Chhattisgarh Weather Updates : कहीं छाएंगे बादल तो कहीं बरसेगा पानी! राजधानी समेत कई संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम ने करवट ली है। रायपुर, बस्तर और सरगुजा के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हालांकि, इस राहत के बाद आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Chhattisgarh Weather Updates :  कहीं छाएंगे बादल तो कहीं बरसेगा पानी! राजधानी समेत कई संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather Updates / Image Source ; AI


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: May 14, 2026 / 09:22 am IST
Published Date: May 14, 2026 9:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
  • रायपुर सहित बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवा की संभावना है।
  • आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रायपुर: Chhattisgarh Weather Updates  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के चलते बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Rain Alert Bastar Surguja आज राजधानी में छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहेंगे और शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस अस्थायी राहत के बाद आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आगामी दिनों में तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश के कई हिस्सों में 44 डिग्री तक जा सकता है टेंपरेचर

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में मैक्सिमम टेंपरेचर 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बस्तर, सरगुजा और रायपुर समेत कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवा का दौर देखने को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.