Raipur South Assembly By-election 2024 : दक्षिण में कांग्रेस का युवा दांव, आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी

Raipur South Assembly By-election 2024 : कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आकाश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Raipur South Assembly By-election 2024 : दक्षिण में कांग्रेस का युवा दांव, आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी

Akash Sharma filed his nomination

Modified Date: October 22, 2024 / 04:43 pm IST
Published Date: October 22, 2024 4:29 pm IST

रायपुर : Raipur South Assembly By-election 2024 : छत्तीसगढ़ की सबसे बहुचर्चित विधानसभा सीट यानी की रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। वहीं अब भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने युवा चेहरे पर दांव लगाते हुए आकाश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि, आकाश शर्मा वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं आकाश शर्मा NSUI के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। आकाश शर्मा 2023 विस चुनाव में भी प्रमुख दावेदार थे, लेकिन उनको टिकट नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें : Salary and Pension Before Dhanteras: लीजिये आ गया आदेश.. सरकारी कर्मचारी कर पाएंगे जमकर खरीदारी.. दीवाली से पहले खातों में गिरेगी सैलरी..

भाजपा ने सुनील सोनी को बनाया उम्मीदवार

बता दें कि, चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने में ज्यादा देर नहीं की और रायपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के प्रत्याशी के ऐलान के बाद यह जंग रोमांचक हो गई है। अब देखना यह होगा कि, रायपुर दक्षिण की जनता अनुभवी सुनील सोनी को मौका देती है या फिर युवा आकाश शर्मा को अपना विधायक चुनती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.