#DhanwantariAward2023 रायपुर। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल आईबीसी24 अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट सेवा करने वाले अस्पतालों और चिकित्सकों को धनवंतरी सम्मान दे रहा है । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हुए और उन्होने अपने हाथों से अवॉर्ड प्रदान किया।
यह भी पढ़े : मणिपुर सीएम के पद से इस्तीफा देने की चर्चाओं पर लगा विराम, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर दी बड़ी जानकारी
श्री नारायणा हॉस्पिटल के डॉ सुनील खेमका को मिला Ibc 24 का धनवंतरी सम्मान
#DhanwantariAward2023 डॉ सुनील खेमका की लीडरशिप में रायपुर का श्री नारायणा हॉस्पिटल चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार अच्छा काम कर रहा है। ‘सेवा परमो धर्म:’ के ध्येय वाक्य को जीते हुए श्री नारायणा की पूरी टीम आधुनिक और उच्च मेडिकल फेसिलिटी प्रदान कर नित नए आयाम गढ़ रही है। 350 बिस्तरों वाले सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पूरी तरह ऑटोमेटिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की जाती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता का लीस्ट ऐरर और सर्जरी के 6 घंटे बाद ही मरीज का चलना-फिरना शुरू कर देता है।
#DhanwantariAward2023 इस मेडिकल विधा से अब तक 200 से ज्यादा लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। श्री नारायणा हॉस्पिटल ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यप्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश के लोग यहां आकर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही न्यूरो मेडिकल और सर्जिकल, कार्डिएक ICU, अत्याधुनिक कैथ लैब, MRI और CT Scan जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्रति लोगों का भारोसा बढ़ाती है। श्री नारायणा हॉस्पिटल को चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए IBC24 धन्वंतरी अवॉर्ड से सम्मानित करने में गौरान्वित महसूस कर रहा है।