एयरपोर्ट के बाहर अब आसानी से मिलेंगी खाने पीने की चीजें, यात्रियों को मिली कैफिटेरिया की सौगात

Ads

एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के शुरू होने के लगभग 10 साल बाद कैफिटेरिया की सौगात यात्रियों को और स्थानीय लोगों को मिली है।

  •  
  • Publish Date - September 3, 2022 / 11:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

Cafeteria in raipur airport

cafeteria in raipur airport: रायपुर। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के बाहर अब लोगों को खाने पीने की चीजों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा । एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के शुरू होने के लगभग 10 साल बाद कैफिटेरिया की सौगात यात्रियों को और स्थानीय लोगों को मिली है।

read more: UGC new education policy 2022: यूजीसी ने जारी की नई गाइडलाइन, अब एकसाथ दो कोर्स कर सकेंगे स्टूडेंट्स, कोर्स छोड़ने के बाद फिर पढ़ने की छूट

दरअसल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के बाहर गार्डन के बीच में फूड कोर्ट के लिए स्थान दिया गया था लेकिन कोई भी कंपनी यहां पर फूड कोर्ट शुरू करने को तैयार नहीं हो रही थी । लगभग 10 साल से एयरपोर्ट के बाहर फूड कोर्ट खोलने के लिए प्रयास किया जा रहा था ।

read more:  यूं ही डॉक्टरों को नहीं कहते धरती के भगवान, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 5 किलो ट्यूमर

cafeteria in raipur airport: एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक गोवा की एक कंपनी ने फूड कोर्ट शुरू किया है इस कंपनी के दूसरे एयरपोर्ट पर भी आउटलेट हैं । एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक इस फूड कोर्ट के शुरू होने से यात्रियों को खाने और पीने की चीजें कम दाम पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी ।