CG Weather Update Today: रायपुर समेत प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी है संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update Today | Photo Credit: AI

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी में बीते कुछ दिनों से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब अचानक से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को राजधानी रायपुर के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हुई थी। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

CG Weather Update Today: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही थी। राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। वहीं आज मौसम के बदलने से राजधानी और आस-पास के इलाके की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-