Home » Chhattisgarh » Kawasi Lakhma will not be able to participate in the assembly session, ED's special court refused
Kawasi Lakhma Latest News: कस्टडी में ही रहेंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा.. विधानसभा के बजट सत्र में नहीं ले पाएंगे हिस्सा, नहीं दी कोर्ट ने इजाजत
Ads
उनके दोनों आवेदनों पर सुनवाई ईडी की विशेष अदालत में हुई थी, जहां अदालत ने बजट सत्र में भाग लेने की उनकी मांग को खारिज कर दिया, लेकिन कुछ अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के तहत दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी।
Kawasi Lakhma will not be able to participate in the assembly session: रायपुर: पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। इस संबंध में उन्होंने अदालत में दो आवेदन दाखिल किए थे, लेकिन ईडी की विशेष अदालत ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बजट सत्र में उनकी अनुपस्थिति से विधानसभा की कार्यवाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
हालांकि, अदालत ने कवासी लखमा को जेल में आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि आबकारी घोटाले के मामले में कवासी लखमा फिलहाल रायपुर जेल में बंद हैं और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कस्टोडियल रिमांड में हैं।
Kawasi Lakhma will not be able to participate in the assembly session : उनके दोनों आवेदनों पर सुनवाई ईडी की विशेष अदालत में हुई थी, जहां अदालत ने बजट सत्र में भाग लेने की उनकी मांग को खारिज कर दिया, लेकिन कुछ अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के तहत दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी।