Khelo India Tribal Games/ Image Source : IBC24 / FILE
रायपुर : CM Vishnu Deo Sai on Khallari Mata Temple Accident मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके। मुख्यमंत्रीसाय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे थे। khallari mata mandir NEWS इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए थे। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि 16 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए थे ।
हादसे में घायल हुए 16 लोगों में से 8 श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बनी हुई थी , जिन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत रायपुर रेफर किया गया था । शेष 8 घायलों का इलाज बागबाहरा के स्थानीय अस्पताल में चल रहा था । घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया था, लेकिन अब इस पूरे मामले में लापरवाही की परतें खुलती नजर आ रही हैं। इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी थी।
महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 24, 2026