Raipur GST fraud : फर्जी फर्म का पर्दाफाश, ‘हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन’ की आड़ में करोड़ो की टैक्स चोरी! DGGI की अचानक रेड ने उड़ाए होश

Ads

Raipur में DGGI ने फर्जी फर्म के जरिए 12.5 करोड़ रुपये की GST चोरी करने के आरोप में अमन सिंह को गिरफ्तार किया है।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 12:10 AM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 12:10 AM IST

Raipur GST fraud / Image Source : IBC24 / FILE

HIGHLIGHTS
  • फर्जी फर्म से 12.5 करोड़ की टैक्स चोरी।
  • DGGI ने अमन सिंह को गिरफ्तार किया
  • GST नेटवर्क की जांच जारी।

रायपुर : pur GST fraud छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में DGGI ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए GST घोटाले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन के नाम से एक फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी को अंजाम दिया था।

12.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है जो कबीर नगर का निवासी है। आरोपी ने हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन नामक एक फर्जी फर्म खड़ी की थी। इस फर्म का उपयोग बड़े पैमाने पर GST घोटाले के लिए किया जा रहा था। जांच में इस फर्जीवाड़े से लगभग 12.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी होने का खुलासा हुआ है। सबूतों के आधार पर DGGI ने आरोपी अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

अमन सिंह पर GST घोटाले में संलिप्तता और सरकार को भारी नुकसान पहुँचाने का आरोप है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

 

आरोपी कौन है?

आरोपी की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है।

: घोटाला कितने का है?

करीब 12.5 करोड़ रुपये की GST चोरी का मामला है।

फर्जी फर्म का नाम क्या था?

हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन।