Parliament Budget Session | Photo Credit: File
दिल्ली: Parliament Budget Session संसद का बजट सत्र का शुक्रवार को 13वां दिन है। यह बजट सत्र दो चरणों में होना है। आज पहले चरण का आखिरी दिन भी है। अब सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।
Parliament Budget Session बीते दिन संसद में इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड बिल पास कर दिया गया। यह बिल पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से पारित हुआ। इस बिल का मकसद औद्योगिक संबंध संहिता 2020 में संशोधन करना है।
सत्र के दौरान राजनीति भी गरमाई रही। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंसिव मोशन पेश किया। उन्होंने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है। वहीं निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की। साथ ही उन्होंने राहुल पर चुनाव लड़ने से लाइफटाइम बैन लगाने की भी मांग उठाई। ये नोटिस तब दिया गया है जब राहुल गांधी ने बीते दिन इंडिया-US ट्रेड डील और यूनियन बजट पर सवाल खड़े किए थे।