Reported By: Suman Pandey
,Raipur Red Room Party News/ Image Source : AI GENERATED
रायपुर : Raipur Stranger Meetup News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित ‘स्ट्रेंजर मीटअप’ कार्यक्रम को लेकर भारी बवाल मच गया। लुधियाना मूल की संस्था युनीगैदर द्वारा आयोजित इस इवेंट का बजरंग दल ने कड़ा विरोध किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तेलीबांधा तालाब के पास स्थित कार्यक्रम स्थल को बंद करवाकर आयोजन को पूरी तरह रुकवा दिया।
शुरुआत में यह कार्यक्रम कटोरा तालाब स्थित नुक्कड़ कैफे में होना था, लेकिन विरोध के डर से आयोजकों ने जगह बदलकर तेलीबांधा के पॉकेट कैफे में कर दी। Bajrang Dal Raipur Protest बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा का आरोप है कि ऐसे आयोजनों से लव जिहाद जैसी घटनाओं और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि यहाँ अनजान युवक-युवतियों की दोस्ती कराई जाती है। रायपुर एडीसीपी तारकेश्वर पटेल के अनुसार, सुरक्षा और विरोध को देखते हुए पुलिस ने कैफे बंद करवाकर आयोजन रद्द कर दिया। संस्था के संचालक वंश मिगलानी द्वारा शुरू किए गए इस इवेंट में शामिल होने के लिए युवाओं से पैसे भी लिए गए थे।
रायपुर में दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की तर्ज पर शुरू हुआ यह ट्रेंड फिलहाल विवादों में है। पुलिस ने फिलहाल किसी भी आयोजक के खिलाफ सीधे शिकायत न मिलने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं की है, लेकिन प्रशासन सतर्क है। इससे पहले रायपुर में न्यूड पार्टी के नाम पर हुए सोशल मीडिया प्रचार के दौरान एक बड़ा ठगी नेटवर्क सामने आया था, जिसे देखते हुए इस तरह के अजनबी मिलन समारोहों पर पुलिस और स्थानीय संगठन पैनी नजर रख रहे हैं।