Reported By: Sakshi Tripathi
,MP Cabinet Baithak Today | Photo Credit: AI
भोपाल: MP Cabinet Baithak Today आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे बुलाई गई है। आज की बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। (Mohan Cabinet Decisions) जिस पर चर्चा होने के बाद मुहर लगाई जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि आज की बैठक में महात्मा प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होगी।
MP Cabinet Baithak Today आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने हुए कैबिनेट बैठक में नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को बधाई दी। जिसके बाद जनकल्याण शिविर को लेकर चर्चा हुई।
भोपाल मेट्रो रेल परियोजना 2016 में बनी तब लागत 6941 करोड़ थी, वह बढ़कर अब 1033 हजार करोड़ रु हो गई। बढ़ी राशि की अंतरिम स्वीकृति कैबिनेट ने दी। आने वाले दो साल में 30 किलोमीटर मेट्रो को गति मिल जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा है स्थानांतरण के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। इतना ही नहीं कैबिनेट ने कपास उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसानों से मंडी शुल्क आधा लिया जाएगा।
किसानों को खाद वितरण में दिक्कत नहीं हो, जिलों में एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए जो विधायक सांसद और मंत्री के साथ संपर्क बना कर रखे। किसानों को दिक्कत न हो इसका ध्यान रखें।