RCB’s Raipur Tickets Online Booking : रायपुर वालों के लिए बड़ी खबर! RCB के इन 2 धाकड़ मैचों की टिकट बिक्री हुई शुरू, इस नए सिस्टम से मिलेगी एंट्री, जानें कैसे और किस दिन करें बुक

Ads

रायपुर में होने वाले RCB के दो बड़े IPL मैचों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। फैंस अब आधिकारिक ऐप और वेबसाइट के जरिए टिकट ले सकते हैं, जबकि फर्जी लिंक से बचने की चेतावनी भी जारी की गई है।

  • Reported By: Star Jain

    ,
  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 09:04 AM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 09:04 AM IST

RCB's Raipur Tickets Online Booking / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में RCB के दो बड़े IPL मैचों के लिए टिकट बुकिंग शुरू।
  • RCB vs MI 10 मई और RCB vs KKR 13 मई के लिए अलग-अलग दिन बुकिंग।
  • पहली बार M-ticket और QR कोड से एंट्री सिस्टम लागू।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, राजधानी में होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो हाईवोल्टेज आईपीएल मैचों (IPL matches) लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। जो फैंस स्टेडियम में जाकर अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखना चाहते हैं, वे अब अपने टिकट बुक कर सकते हैं।

आज और कल से कर सकते है बुकिंग

मैच की टिकटों की बुकिंग के लिए आरसीबी (RCB) की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का ही उपयोग करना होगा। आरसीबी vs मुंबई इंडियंस जो 10 मई को होने वाली है उसकी टिकट आप आज से बुक कर सकते है वहीं आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच जो 13 मई को है उसकी टिकट आप कल से कर सकते है।

एम-टिकट और क्यूआर कोड का सिस्टम लागू

स्टेडियम में एंट्री को आसान बनाने के लिए पहली बार एम-टिकट और क्यूआर कोड (QR) एंट्री सिस्टम लागू किया गया है। वहीं, स्टेडियम के अंदर मिलने वाली फूड और अन्य सुविधाओं को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। पुलिस ने भी इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि टिकट बुक करते समय सोशल मीडिया या किसी अन्य अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी लिंक से पूरी तरह बचें।

आधिकारिक वेबसाइट से ही ख़रीदे टिकट

अगर आप मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही टिकट खरीदें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें ताकि आप धोखाधड़ी का शिकार न हों। बाकी स्टेडियम की सुविधाओं को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

इन्हें भी पढ़ें :