MP IPS Transfer List Today 2026: रातों रात बदल गए गए 19 जिलों के एसपी, देर रात हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में बदले गए 62 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार / Image: IBC24 Customized
भोपाल: MP IPS Transfer List Today 2026 मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मोहन सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों के तबादले हुए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच शनिवार दिन भर हुए मंथन के बाद देर रात तबादला आदेश जारी किया गया है।
MP IPS Transfer List Today 2026 मिली जानकारी के अनुसार कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए और विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। जारी आदेश के अनुसार 19 जिलों में SP बदल दिए हैं।
सरकार ने भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह सिवनी जिलों के एसपी के तबादले कर दिए।
बता दें कि हाल ही में सिंगरौली में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। भिंड और मुरैना जिलों में रेत खनन से जुड़े विवादों के चलते मुरैना SP समीर सौरभ को भी हटाया दिया गया है।