सवाल आपका है

Operation Sindoor Latest News: धोनी ही नहीं सचिन और कपिल देव की भी हो सकती है सीमा पर तैनाती? कभी भी आ सकता है बुलावा

Operation Sindoor Latest News: धोनी ही नहीं सचिन और कपिल देव की भी हो सकती है सीमा पर तैनाती? Image Source: IBC24

Operation Sindoor Latest News: धोनी ही नहीं सचिन और कपिल देव की भी हो सकती है सीमा पर तैनाती? Image Source: IBC24

रायपुर: Sachin Kapil Dev MS Dhoni may Deployed on Border भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। वक्त और हालात दोनों नाजुक हैं, क्योंकि जब भी कोई देश जंग की कगार पर होता है स्थिति बदलती रहती है। इंडियन आर्मी अपना काम बेहतरी के साथ कर रही है, लेकिन अब वक्त है इंडियन आर्मी की मदद का। ऐसे में अब रक्षा मंत्रालय ने इंडियन फोर्सेस को टेरिटोरियल आर्मी को किसी भी वक्त बुलाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन ये सवाल उठता है कि ये टेरिटोरियल आर्मी है क्या? तो चलिए इस रिपोर्ट के जरिए आपको समझाते हैं।

Read More: Shajapur Road Accident News: यात्रियों से भरी बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, 18 से ज्यादा घायल

Sachin Kapil Dev MS Dhoni may Deployed on Border भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने रेगुलर आर्मी की सहायता के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक अब रेगुलर आर्मी अपनी सहायता के लिए टेरिटोरियल आर्मी को बुला सकती है। रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना के जारी होते ही अब सेना प्रमुख को अधिकार होगा कि वो टेरिटोरियल आर्मी को अपने हिसाब से मदद के लिए सैन्य कार्रवाई में शामिल कर सके। लेकिन अब ये सवाल उठता है कि आखिर ये टेरिटोरियल आर्मी है क्या ?

टेरिटोरियल आर्मी एक रिजर्व सैन्य बल है। यह सीधे मोर्चा नहीं लेती है, लेकिन जब युद्ध का वक्त आता है तो उसे भी मैदान में उतारा जाता है। टेरिटोरियल आर्मी सेना को अलग-अलग तरह की सेवाएं उपलब्ध कराती है। अगर जरूरत पड़ती है तो इस आर्मी को नियमित सेना को यूनिट भी देनी पड़ती है।

Read More: India Pakistan War LIVE Updates: भारत और पाकिस्तान जंग के बीच सेना की चौथी बड़ी प्रेस ब्रीफिंग, अब तक सीमा पर क्या-क्या हुआ दे रहे है जानकारी, देखें लाइव अपडेट

प्रादेशिक सेना यानी टेरिटोरियल आर्मी भारत की सशस्त्र सेनाओं का एक स्वैच्छिक, अंशकालिक नागरिक बल है, जिसे 1949 में टेरिटोरियल आर्मी एक्ट के तहत स्थापित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य नियमित सेना को युद्ध, आपदा या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्रदान करना है। इसमें आम नागरिक से लेकर सेलिब्रिटी तक शामिल होते हैं। आखिर कौन कौन है इस टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा?

टेरिटोरियल आर्मी में कौन-कौन ?

Read More: Viral Video: “इसे बेच बाच दो,” खेत में गिरे मिसाइल के टुकड़े को उठाकर ले गए युवक, वायरल हो रहा वीडियो 

फाइनल- ये सभी सेलिब्रिटीज…टेरिटोरियल आर्मी के तौर पर इंडियन आर्मी को मदद देंगे..क्योंकि जिस लिहाज से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का माहौल बन चुका है..दुनिया भी ये मान रही है कि ये जंग जल्द थमने वाली नहीं है..ऐसे में न सिर्फ टेरिटोरियल आर्मी बल्कि देश के युवाओं को भी आगे आकर इंडियन आर्मी की मदद करनी होगी..क्योंकि युद्ध की स्थिति हमेशा आपात स्थिति होती है..और ऐसे में देश का हर नागरिक एक जंगी योद्धा होता है…

 

Exit mobile version