Tilda Dead Body Found: कोरिया के शख्स की रायपुर में हत्या!.. इस हालत में मिली लाश तो खड़े हुए पुलिस के कान.. जानें मृतक के बारें में

Tilda Dead Body Found: तिल्दा में रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की नग्न लाश, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि।

Tilda Dead Body Found: कोरिया के शख्स की रायपुर में हत्या!.. इस हालत में मिली लाश तो खड़े हुए पुलिस के कान.. जानें मृतक के बारें में

Tilda Dead Body Found || Image- Symbolic Image

Modified Date: February 26, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: February 26, 2026 9:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे ट्रैक के पास नग्न लाश
  • पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
  • कोरिया निवासी युवक की पहचान

रायपुर: तिल्दा क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त यशवंत गौड़ (32 वर्ष) निवासी पटना, जिला कोरिया के रूप में हुई है। वह तिल्दा के खपरी मढ़ी गांव स्थित गौरी गणेश प्लांट में काम करता था। (Tilda Dead Body Found) लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया था लापता

जानकारी के मुताबिक सोमवार को यशवंत अपने भाई सहित पांच लोगों के साथ कोरिया जाने के लिए तिल्दा स्टेशन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तीन साथी स्टेशन से वापस लौट गए थे, जबकि उसका भाई ट्रेन में सवार होकर रवाना हो गया। यशवंत ट्रेन में नहीं चढ़ सका और इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मंगलवार सुबह तक घटनास्थल पर कोई शव नहीं था, लेकिन दोपहर में रेलवे पटरी के पास नग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है, ताकि मामला हादसे का लगे। तिल्दा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सड़क हादसे में चार ने गंवाई जान

रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कापू क्षेत्र में एक वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आठ घायलों की हालत गंभीर है।

धरमजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिद्धांत तिवारी ने बताया कि बुधवार देर शाम कापू खम्हार मार्ग पर गोसीपोड़ी से छाल जा रहे एक वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 27 अन्य घायल हो गए। (Tilda Dead Body Found) तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल और धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दो अन्य ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 25 घायलों में से आठ की हालत गंभीर है।

अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि ये सभी बंगुरसुता गांव के निवासी हैं और गांव के ही राठिया परिवार के सगाई कार्यक्रम मे शामिल हो कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बंगुरसुता गांव निवासी कलाराम राठिया (60), सत्तर सिंह सिदार (60), नीरज सिंह (65) और इजबल सिंह (50) के रूप में हुई है। तिवारी ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गयी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown