TS Singh Deo on Manipur Violence
रायपुरः Congress Will Give Ticket Only Best Candidate छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने तैयारियां शुरू का दी है। लेकिन इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के एक बयान ने विधायकों और मंत्रियो के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। टीएस सिंहदेव ने कहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस बेस्ट कैंडिडेट ही चुनाव में उतारेगी। इसके लिए पार्टी बकायदा सर्वे भी कराएगी। टीएस सिंहदेव के बयान से तो ये तय है कि खराब परफार्मेंस वाले नेताओं को इस बार टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी या ये भी हो सकता है कि उनका टिकट कट जाए।
Congress Will Give Ticket Only Best Candidate उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सर्वे चल रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी तीन और सर्वे करा सकती है। उसके बाद बेस्ट कैंडिडेट्स उतारे जाएंगे। बीजेपी की बड़ी सभाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी सरकारी मंच का दुरुपयोग कर चुनाव का प्रचार करने में लगी है, जो अनैतिक और अनुचित है लेकिन वे लोगों के बीच आए उन्हे पूरी स्वतंत्रता है।
यूसीसी को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि देश में इस तरह का कानून लाना है तो सबको साथ लेकर विचार कर आगे बढ़े। सिख, ईसाई, आदिवासी सभी समाज के नियम अलग हैं। यूसीसी के माध्यम से मुस्लिम समाज के नाम पर ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा वोट बंटवाकर चुनाव जितने की कोशिश हो रही है। अब सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवाना नहीं, 370 नहीं, राम मंदिर नहीं, इसलिए अब इनका नया शिगूफा यूसीसी है जिसके नाम पर लोगों को विभाजित कर वोट लेने का प्रयास किया जा रहा है।