Home » Chhattisgarh » Chhattisgarh Students Shine in UPSC Civil Services 2025
Chhattisgarh UPSC Toppers : छत्तीसगढ़ के इन पांच होनहारों ने लहराया परचम, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई, युवाओं के लिए कही ये बड़ी बात
Ads
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार देशभर में 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जिनमें छत्तीसगढ़ के वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
रायपुर: UPSC Result 2025 देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC सिविल सेवा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में पूरे देश से 958 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें छत्तीसगढ़ के चार मेधावी युवाओं ने भी बाजी मारी है। राज्य के इन होनहारों की कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।
सोशल मीडिया पर दी बधाई
मुख्यमंत्री ने x पर पोस्ट करते हुए लिखा की संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। CM Vishnu Deo Sai News छत्तीसगढ़ के होनहार बेटे-बेटियों वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ
आपकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों को नई ऊर्जा देने वाली प्रेरणा है। Chhattisgarh UPSC Toppers मुझे विश्वास है कि आप जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
राजधानी से इन दो छात्रों ने लहराया परचम
बता दें कि राजधानी रायपुर से 24 साल की वैभवी अग्रवाल ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में 35वां स्थान प्राप्त किया है। UPSC Toppers Chhattisgarh वैभवी रायपुर में रहकर UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थीं और दूसरे अटेम्प्ट में ही वैभवी ने देशभर में 35वीं रैंक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि वैभवी अग्रवाल के अंकों के अनुसार उन्हें IAS मिलना लगभग तय है। दूसरी ओर रौनक अग्रवाल ने 772वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कलेक्टर गौरव सिंह ने रौनक से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है।
मनेन्द्रगढ़ से दर्शना सिंह का IPS के लिए चयन
मनेन्द्रगढ़ से कृषक अरुण सिंह की बेटी दर्शना सिंह ने पूरे देश में 383वीं रैंक हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। UPSC Civil Services Final Result दर्शना सिंह के अंकों के अनुसार उनका चयन IPS के लिए हुआ है। बता दें कि दर्शना सिंह की मां वर्तमान में ग्राम पंचायत जनकपुर की पार्षद हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
छत्तीसगढ़ के होनहार बेटे-बेटियों वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया ने अपनी मेहनत, लगन और…