Raipur Murder Mystery : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने इस वजह से उजाड़ा अपना ही घर-संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Ads

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति को कुचलकर मार डाला और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 10:34 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 10:40 PM IST

Raipur Murder Mystery / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सुलझा।
  • अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।
  • हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास मिली युवक की लाश की गुत्थी को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। Kharora Murder Mystery  यह मामला एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का निकला, जिसकी मास्टरमाइंड मृतक किशोर सारथी की पत्नी रोशनी ही थी। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने इस पूरे मामले में पत्नी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तर कर उन्हें जेल भेज दिया है।

अवैध संबंध की भनक लगते ही की थी पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार, रोशनी का खरोरा निवासी लीलेश उर्फ भूरू के साथ अवैध संबंध था। Wife Killed Husband Raipur  जब मृतक किशोर को इसकी भनक लगी और उसने रोशनी की पिटाई की, तो पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। रोशनी ने अपने जेवर गिरवी रखकर प्रेमी लीलेश को पैसे दिए, जिससे उसने एक थार गाड़ी किराए पर ली। इसके बाद लीलेश ने धरसींवा के दो साथियों के साथ मिलकर किशोर की बाइक को टक्कर मारी और उसे तीन से चार बार थार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने बाइक समेत लाश को तिल्दाडीह गांव के पास फेंक दिया था।

रविवार को होगा औपचारिक खुलासा

खरोरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी रोशनी, प्रेमी लीलेश और उसके दो सहयोगियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रविवार को इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करेगी।

यह भी पढ़ेः-

यह मामला कहाँ का है?

यह मामला रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र का है।

हत्या की साजिश किसने रची थी?

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।