CG Vidhan Sabha Chunav 2023: ‘कोई माई का लाल नहीं रोक सकता हमारी जीत’, रमन के गढ़ में गरजे दीपक बैज

Ads

CG Vidhan Sabha Chunav 2023: 'कोई माई का लाल नहीं रोक सकता हमारी जीत', रमन के गढ़ में गरजे दीपक बैज.......

  •  
  • Publish Date - October 18, 2023 / 04:05 PM IST,
    Updated On - October 18, 2023 / 04:27 PM IST

PCC Chief Deepak Baij Statement

PCC Chief Deepak Baij Statement: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने है।सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। एक तरफ जहां सत्ता में काबिज कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सत्ता पाने के लिए बेताब है।

Read More: CM Himanta Bishwa Sharma in CG: ‘आज अगर अकबर को नहीं हराया तो ये फिर पूरे प्रदेश में घुसपैठ करवा देंगे..’, असम सीएम ने मोहम्मद अकबर पर साधा निशाना 

आज राजनांदगांव में राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और खुज्जी के कांग्रेस प्रत्याशी ने CM भूपेश बघेल की मौजूदगी में नामांकन भरा। इस दौरान दीपक बैज और चरणदास महंत भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद स्टेट स्कूल में कांग्रेस की सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि राजनांदगांव की चारों विधानसभा में कांग्रेस जीतेगी।

Read More: CM Himanta Bishwa Sharma in CG: ‘दिसंबर में हम कानून बनाने जा रहे है, चाहे हिंदू हो या मुसलमान कोई भी दो शादी नहीं कर पायेगा..’, सीएम ने दिया बड़ा बयान 

PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि अमित शाह ने किसानों को फांसी पर लटकाया अब अमित शाह पहले रमन सिंह को उल्टा लटकाएं। इतना ही नहीं सभा में PCC चीफ इतने जोश में आ गए की हमारी जीत को कोई माई का लाल भी नहीं रोक सकता।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें