Ramdas Athawale In Raipur: आरपीआई मुखिया अठावले पहुंचे रायपुर.. बताया सभी 90 सीटों पर इस पार्टी को देंगे समर्थन..

Ads

इस दौरान अठावले ने राज्य की भूपेश सरकार पर भी निशानेबाजी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है वही केंद्र की मोदी सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है।

  •  
  • Publish Date - October 26, 2023 / 07:08 PM IST,
    Updated On - October 26, 2023 / 07:42 PM IST

Ramdas Athawale In Raipur

रायपुर: महाराष्ट्र का क्षेत्रीय दल और अम्बेडकरवादी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी और इंडिया के प्रमुख और केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले आज चुनावी वजहों से रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहाँ मीडिया से बातचीत करते हुए चुनावी कामकाज पर अपनी पार्टी की भूमिका को सामने रखा। अठावले ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आरपीआई इस बार छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही है, उनके कोई भी प्रत्याशी इस बार मैदान में नहीं है।

Kharsia Assembly Elections 2023: इन दो उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला, जनता करेगी फैसला, कौन किसको देता है मात

केंद्र की मोदी सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी सभी नब्बे विधानसभाओं में भाजपा के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देगी।

Mahasamund Assembly Election: महासमुंद में होगा महामुकाबला! कांग्रेस के बागी ने JCCJ से खरीदा नामांकन पत्र 

इस दौरान अठावले ने राज्य की भूपेश सरकार पर भी निशानेबाजी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है वही केंद्र की मोदी सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। मीडिया से चर्चा के दौरान पार्टी के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष उषा वले भी मौजूद रही।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें