Sakti Minor Girl Rape Case: इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा, नाबालिग को रायपुर लेजाकर किया घिनौना कांड… करतूत सुन कांप उठेंगे

Ads

Sakti Minor Girl Rape Case: छत्तीसगढ़ में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने पहले नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

Minor Girl Rape/Image Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी ने नाबालिग से संपर्क कर उसे बहला-फुसलाया
  • शादी का झांसा देकर रायपुर ले गया और लगातार दुष्कर्म करता रहा
  • साइबर सेल की मदद से पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया

Sakti Minor Girl Rape Case: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, सक्ती जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने पहले नाबालिग बच्ची को इंस्टाग्राम से प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। बाराद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साइबर सेल की मदद से नाबालिग लड़की को रायपुर से बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग नतनी 18 अप्रैल 2026 की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल धारा 137(2), 87, 96, 65(1) बीएनएस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में बाराद्वार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर तकनीक की सहायता से रायपुर के दुर्गानगर हुंडा क्षेत्र से नाबालिग को बरामद किया। जांच में पता चला कि आरोपी श्रवण दास महंत (निवासी अफरीद, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा) ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया था। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर रायपुर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

ये भी पढ़ें

नाबालिग लड़की को पुलिस ने कहां से बरामद किया?

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से रायपुर के दुर्गानगर हुंडा क्षेत्र से नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया।

आरोपी ने नाबालिग से संपर्क कैसे किया था?

आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से संपर्क किया था।

आरोपी पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी किस जिले का रहने वाला है?

आरोपी श्रवण दास महंत जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।