अंबिकापुरः Samari MLA Udeshwari Paikra सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पर सामरी से भाजपा विधायक उद्देश्वरी पैकरा भड़क उठीं। पत्रकारों द्वारा बलरामपुर जिले के राजपुर में बन रहे चेक डैम में कथित गड़बड़ी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
Samari MLA Udeshwari Paikra दरअसल रविवार को अंबिकापुर के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जहां विधायक मौजूद थीं। इसी दौरान जब पत्रकारों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल किया, तो विधायक ने स्पष्ट रूप से जवाब देने से इनकार कर दिया। उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देने के लिए नहीं बुलाई गई है।
गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में बन रहे चेक डैम को लेकर स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं। हालांकि, इस मामले पर विधायक की प्रतिक्रिया से यह साफ है कि फिलहाल उन्होंने इन आरोपों पर खुलकर कुछ भी कहने से परहेज किया है।